-फोटो 58 : दुकानदार का चालान काटते नप कर्मचारी। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। बाजारों में प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड और नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को बोर्ड और नगर परिषद ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दो दुकानदारों के चालान किए। उनसे 1 किलो 900 ग्राम प्लास्टिक का सामान बरामद किया गया है। दोनों दुकानदारों पर जुर्माना 8 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।