-फोटो 57 : चेयरपर्सन सरोज राठी वार्ड पार्षद सविता सैनी के साथ महिलाओं को माता सावित्रीबाई फुले
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने 3 जनवरी के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम को लेकर शहर के वार्ड 14 में पार्षद सविता राजेश सैनी के साथ महिलाओं को जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। चेयरपर्सन ने कहा कि 3 जनवरी को शहर की सब्जी मंडी में आयोजित माता सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। चेयरपर्सन ने महिलाओं से कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर उन्हें नमन करें और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विचार सुने। इस मौके पर वार्ड 14 में नव वर्ष पर भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ।