फोटो-54: बहादुरगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं चेयरपर्सन सरोज राठी
बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मेन बाजार स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग की मिसाल है। इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा, जेई नीरज, प्रवीण कुमार, रोहतास, मनमोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।