फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुजारियों के सम्मान में हुआ समारोह

Sun, 11 Feb 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित गलैक्सी रिसोर्ट में शनिवार को पुजारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें बहादुरगढ़ के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने अपने जन्मदिवस पर पुजारियों का सम्मान किया। इस समारोह में शिरकत करने वाले सभी पुजारियों का यहां पहुंचने जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई। मंत्रोच्चारण के साथ हुए हवन में लोगों ने आहुति डालकर सभी के स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की। पूर्व विधायक कौशिक ने पुजारियों को सम्मान करने के बाद उनसे आशीर्वाद लिया। बहादुरगढ़ हलके से सम्मान समारोह में लगभग 500 पुजारियों ने शिरकत की। कौशिक ने कहा कि भारत देश संतों, महापुरुषों की नगरी है। उन्होंने कहा, एक संत पूरे समाज को एक ही नजर से देखता है। इसलिए भारत को संत-महात्माओं की नगरी भी कहा जाता है। संत जगत के समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए कार्य करते रहते हैं। हमें संत-महापुरुषों का पूरा मान सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें