बहादुरगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले सांसद ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर वीरांगनाओं को किया सम्मानित
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक दिन हर देशवासी को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सांसद ने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं रिसालो देवी पत्नी ब्रह्म सिंह, चमेली देवी धर्मपत्नी रामकला, सरूपी धर्मपत्नी हरद्वारी सिंह, इन्द्रो देवी धर्मपत्नी हरद्वारी सिंह, बलबीर पुत्र रामस्वरूप और कारगिल के शहीद जिले सिंह की वीरांगना नीलम देवी को शाल भेंट कर सम्मान दिया। इसके अलावा सांसद ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागियों और समाज सेवा में सराहनीय योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, सांसद की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा, सुनील लाकड़ा, पंकज जैन, नगर परिषद चेयरमैन सरोज राठी, वाईस चेयरमैन पालेराम शर्मा, सतीश शर्मा, अशोक गुप्ता, आईएएस राहुल मोदी, डीएसपी धर्मवीर सिंह, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, ईओ संजय रोहिल्ला मौजूद रहे।