03जेएनडी23-सीआरएसयू में माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाते हुए। विज्ञप्ति
जींद। सीआरएस विश्विविद्यालय में डॉ. बीआर आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (डीएएसएफआई) यूनिट की तरफ से बुधवार को माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान छात्र नेता मनमोहित मेहरा और सुमित अहिरका ने बताया कि माता सावित्री बाई फुले का समाज में विशेष योगदान है। उन्होंने खुद तो पढ़ाई की ही लेकिन समाज में उन लोगों को भी पढ़ाया जिनका समाज में कोई अस्तित्व नहीं था। माता सावित्री द्वारा पुणे में एक स्कूल खोला गया जो भारत में महिलाओं के लिए प्रथम स्कूल था, जिन्होंने महिला शिक्षा में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर पवन कुमार, रविंदर मेहरा, मनप्रीत, अमृता, नीतू, सुमन मौजूद रहे।