सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते पूर्व विधायक कौशिक व चेयरपर्सन सरोज राठी।
बहादुरगढ़। झज्जर रोड को सेक्टर-7 से जोड़ने वाले परशुराम मार्ग की हालत जल्द सुधर जाएगी। सोमवार को पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने पार्षदों के साथ मिलकर उक्त मार्ग के निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। सड़क निर्माण पर 2.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां सीसी की सड़क बनाई जाएगी। इस मौके पर नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने बताया कि परशुराम मार्ग बदहाल था। लगातार इसके निर्माण को लेकर मांग हो रही थी। नगर परिषद की ओर से झज्जर चुंगी से लेकर सेक्टर-7 बहादुरगढ़ माइनर तक 2 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से सीसी की सड़क बनाई जाएगी। नगर परिषद के ईओ संजय रोहिल्ला, एमई राजेश, जेई संदीप व ठेकेदार ने बताया कि उक्त कार्य पूरा करने की समयावधि 6 माह है लेकिन उससे पहले ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पूर्व विधायक कौशिक ने संबंधित ठेकेदार व नगर परिषद अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए कहा। इस मौके पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, पार्षद अश्विनी शर्मा, पार्षद ज्योति पवन रोहिल्ला, पार्षद प्रवीण सोनू, पार्षद राजेश तंवर, अनिल सिंघल मौजूद रहे।