फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब से भरी दो गाड़ियां पकड़ी, चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस की अपराध जांच शाखा द्वितीय ने शराब से भरी दो गाड़ियां पकड़ी हैं। दोनों गाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी देसी-अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। दोनों गाडिय़ों के चालक भी काबू किए गए हैं। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत बादली थाने में केस दर्ज हुआ है। शराब कहां से लाकर कहां ले जाई जा रही थी, ये अभी जांच का विषय है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल, सीआईए-2 को सूचना मिली कि शराब से भरे दो छोटे हाथी बादली एरिया से गुजरेंगे। इस सूचना पर टीम ने बादली में पेलपा मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी बीच दो छोटे हाथी रुकवाए गए। जांच की तो दोनों में अवैध रूप से शराब रखी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों चालकों को काबू कर लिया। एक की पहचान सतपाल निवासी रेवाड़ी तो दूसरे की पहचान जुनैद खान निवासी पलवल के रूप में हुई। सतपाल की गाड़ी से पुलिस को 70 पेटी देसी शराब (पव्वे) व पांच पेटी अंग्रेजी बरामद हुई। वहीं जुनैद की गाड़ी से 86 पेटी देसी और 85 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें