बहादुरगढ़। गांव सांखोल स्थित श्रीबाबा श्री रघुबीर पुरी महाराज आश्रम में चोरों ने आश्रम परिसर में बने हनुमान मंदिर से घंटा व दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। आश्रम के प्रवेश द्वार के साथ बने कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया गया। इस संबंध में सांखोल के ग्रामीणों द्वारा सेक्टर-6 थाना पुलिस में शिकायत दे दी गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बता दें कि गांव सांखोल स्थित श्रीबाबा श्री रघुबीर पुरी महाराज आश्रम में सोमवार की देर रात चोर घुस गए। चोरों ने प्रवेश द्वार के साथ बने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया, वहीं आश्रम परिसर में बने हनुमान मंदिर से घंटा व दान पात्र से नकदी चुरा ले गए। दान पात्र में कितनी नकदी थी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सांखोल निवासी भगवान सिंह राठी ने बताया कि आश्रम परिसर में यह कोई पहली वारदात नहींहुईं, बल्कि इससे पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं। मगर ठोस कार्रवाई न होने की वजह से इस तरह की वारदातें बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि आश्रम में बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से आहत होकर कई बाबा यहां से जा चुके है। अब उज्जैन से बाबा यहां आए हंै। मगर इस तरह की वारदातों से वे भी परेशान हंै। ऐसे में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करके खिलाफ सख्त कार्रवाई जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।
-