फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धोखाधड़ी के आरोप में दो दुकानदारों पर केस दर्जस

Wed, 26 Jun 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। त्रिमूर्ति चौक के पास स्थित दो दुकानों से कंपनी प्रतिनिधि व पुलिस ने नीलकंठ कंपनी का मार्का लगाकर गाटर बेचते हुए दो दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट व धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों दुकानों से 108 गाटर बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरलिया स्टील रोलिंग मिल्स के पुरुषोत्तम कुमार ने पुलिस में शिकायत दी थी कि झज्जर शहर में कुछ दुकानदार उनके मार्का नीलकंठ के नाम से गाटर बेच रहे हैं, जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा है। सूचना पाकर पुलिस त्रिमूर्ति चौक पर पहुंची। पुलिस और कंपनी प्रतिनिधि पहले सूरजभान रामनिवास ट्रेडर्स पहुंचे, जहां पर नीलकंठ मार्का खुदे हुए लोहे के 63 गाटर बरामद हुए, जिनको कंपनी के पुरुषोत्तम ने देखकर बताया कि यह गाटर नीलकंठ कंपनी की कॉपी करके बनाए गए हैं। मौके पर मौजूद बेरी गेट निवासी सुनील से बिल व संबंधित फर्म का ट्रेड मार्क सर्टिफिकेट पेश करने को कहा गया,जो सुनील नहीं दिखा सके। पुलिस ने सभी 63 गाटरों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस कुछ ही दूरी पर स्थित अन्य दुकान मैसर्ज सूरजभान संदीप कुमार सिलानी गेट पर पहुंची, जहां 45 गाटर बरामद हुए।
विज्ञापन

इनकी जांच कर पुरुषोत्तम ने बताया कि यह भी कंपनी की कॉपी करके बनाए गए हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद बालकिशन निवासी सिलानी गेट से बिल व संबंधित फर्म का ट्रेड मार्क सर्टिफिकेट पेश करने को कहा, जो बालकिशन नहीं दिखा सका। पुलिस ने सभी 45 गाटर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें