बहादुरगढ। नयागांव में दो भाईयों की शादी में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग करने के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फोटोग्राफर से शादी की वीडियो मिलने पर एक माह बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का दावा हैै कि आरोपियोंं का जल्द ही सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गत चार फरवरी को नयागांव के मोहित व धर्मबीर पुत्र विनोद की शादी थी। घुड़चढ़ी के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष में फायरिंग की थी। इसकी जानकारी जब पुलिस को लगी तो फोटोग्राफर से संपर्क किया गया। फोटोग्राफर से वीडियो मिलने पर जांच करके एक माह बाद इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद