फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना अनुमति सड़क उखाड़ने पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव सुंदरेहटी में ग्रामीणों द्वारा लोकनिर्माण विभाग की सड़क उखाड़ने व बुलडेेजर से सड़क के पास खुदाई करवाने के आरोप में विभाग ने सुंदरेहटी गांव के सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव सुंदरेहटी में लोकनिर्माण विभाग के सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना आबादी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क को उखाड़े जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। लोकनिर्माण के अधिकारियों ने सड़क उखाडने की सूचना मिलने पर शिकायत स्थल का निरीक्षण किया गया। सरकारी संपत्ति को नुकसान करने के आरोप में सुंदरेहटी गांव के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें