फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बच्ची से अश्लील हरकत करने पर मुकदमा दर्ज

Wed, 07 Aug 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक गांव में ही एक दुकान पर बच्ची चुन्नी लेने के लिए गई हुई थी और दुकानदार ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची को घर पर परिजनों ने गुमसुम देखा तो बच्ची से पूछा। बच्ची ने दुकानदार द्वारा की गई अश्लील हरकत के बारे में परिजनों को बताया। उसके बाद परिजनों ने दुकानदार के खिलाफ लिखित में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। दुजाना थाना प्रभारी अंकित ने बताया कि बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की शिकायत मिली है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें