फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ईंटों से पीटकर की थी दीपक की हत्या

Mon, 28 Aug 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 31 जुलाई को लापता हुए सिलानी निवासी दीपक की बरामदगी में जुटी पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को पकड़कर पूछताछ की तो उसकी हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने दावा किया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोनों आरोपियों ने दीपक की हत्या की थी। उस पर ईंटो से वार करके मौत के घाट उतारा गया और शव को शमशान की झाड़ियों में फैंक दिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दीपक की सड़ी गली लाश कंकाल के रुप में बरामद कर ली है। इसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन

सिलाना गांव निवासी जगबीर ने 8 अगस्त को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करके बताया कि उसका लड़का दीपक 31 जुलाई की शाम करीब 8:30 बजे घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। वह गांव के ही योगेश की गाड़ी चलाता था। वहां जाकर पता किया तो योगेश ने बताया कि दीपक एक दिन पहले कुछ रुपये लेकर हरिद्वार जाने के लिए बोल रहा था। इसके बाद उसकी बहुत खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में मुखबिरों को सक्रिय किया। गांव में गोपनीय ढंग से जानकारी जुटाई गई तो दो लोगों के नाम प्रकाश में आए।
थाना प्रबंधक सदर झज्जर उपनिरीक्षक सुंदरपाल ने बताया कि बुधवीर उर्फ परवीन निवासी गांव बनियानी जिला रोहतक व राहुल निवासी गांव सिलाना जिला झज्जर को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने गांव सिलाना की शमशान घाट में बैठकर दीपक के साथ शराब पी थी। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। आपसी कहासुनी होने पर दोनों ने दीपक पर ईंटों से वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव शमशान घाट में झाड़ियों में फैंक दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर दीपक के शव का कंकाल गांव सिलाना की शमशान घाट से बरामद कर लिया। यह गली सडी अवस्था में था। कंकाल को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया लेकिन बाद में पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें