फोटो 61 : रेलवे रोड पर प्लाट में लगी आग को बुझाता दमकल गर्मी।
बहादुरगढ़। ओमैक्स सिटी बहादुरगढ़ से छीनी गई गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के साथ मार पिटाई करके ओमैक्स सिटी बहादुरगढ़ के एरिया से दो युवक स्कॉर्पियो गाड़ी को छीनकर ले गए हैं। सूचना पर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी मालिक से बात करने पर पता चला कि गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ है। इस पर थाना की पुलिस टीम ने गाड़ी की लोकेशन पता कि तो गाड़ी सोनीपत की तरफ जा रही थी। इसके बाद थाना की पुलिस टीम ने पीछा करते हुए सोनीपत पुलिस से संपर्क किया और लाडसोली के नजदीक से सोनीपत पुलिस ने गाड़ी सहित काबू किया।
थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस भी पहुंच गई और आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान रोहित निवासी बहालगढ़ सोनीपत व रितिक निवासी बडखालसा सोनीपत के तौर पर की गई।