बेरी। बीती रात करीब 10 बजे बेरी-कलानौर मार्ग पर कार चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। लेकिन मृतक महिला की पहचान नही हो सकी। पुलिस ने महिला के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवारकर शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे के लिए डैड हाउस में रखवा दिया गया। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि करीब 10 बजे एक कार चालक कलानौर से बेरी की तरफ आ रहा था। जब वह शनि मंदिर के नजदीक पहुंचा तो एक अज्ञात महिला से टक्कर हो गई। महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की पहचान नही हो पाई। चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल ने बताया कि हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की पहचान नही हो पाई है। महिला के दाहिने हाथ पर सरोज लिखा हुआ। मृतक महिला के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे डैड हाऊस झज्जर में रखवा दिया गया है।