फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की टीम द्वारा गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए वध के लिए ले जाए जा रहे पशुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी को काबू किया गया। पुलिस की टीम द्वारा मौका पर पशुओं से भरी गाड़ी सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक सुंदरपाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जय सिंह व जगदीश दोनों निवासी खेदड़, जिला हिसार तथा सत्यवान निवासी स्मैण जिला फतेहाबाद के तौर पर की गई । पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया । पशु क्रूरता के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया ।अदालत के आदेश अनुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गांव महराणा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि वे गुड़गांव रोड झज्जर गौशाला पर मौजूद था की एक पिकअप गाड़ी गौशाला के सामने स्टार्ट हालत में खड़ी थी। जब उसने पिकअप चालक से पूछा की गाड़ी में इसमें क्या लोड है। तब उसने बताया कि गाड़ी में एक भैंस एक कटडा है। जब उसने पिकअप को चेक किया तो उसके अंदर दो गाय मिली। सूचना पर थाना में तैनात उप निरीक्षक रमेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा मौका पर गाड़ी को चैक किया गया तो गाड़ी मे दो गाय मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा गाड़ी सहित तीन आरोपियों को मौके पर पशु क्रूरता के मामले में काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें