फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी चालक ने तीन युवकों को मारी टक्कर, केस दर्ज

Thu, 21 Nov 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। फर्रुखनगर के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एक गाड़ी चालक ने तीन युवकों काे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव दादरी तोए निवासी आकाश ने बताया कि वह 18 नवंबर को अपने भाई के लड़के के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गया था। जब वह झज्जर-फर्रुखनगर रोड के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उनके भांजे पेट्रोल पंप की तरफ से पैदल आते दिखाई दिए। वह बाइक रोककर उनसे बातचीत करने लगा। उसके बाद वह शौच करने के लिए गया तो एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसके दो भांजों और एक भतीजे को टक्कर मार दी। उसके बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। तीनों को फर्रुखनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें