झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर मदाना चौक के पास राघव फिलिंग स्टेशन से एक कार चालक तेल की टंकी भरवाकर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव डहरा रामपुर यूपी निवासी राहुल ने बताया कि मदाना चौक पर राघव फिलिंग स्टेशन पर बतौर सेल्समैन का कार्य करता है और बुधवार रात करीब 10 बजे एक कार चालक ने तेल की टंकी भरवाई। जिसमें 4210 रुपये का तेल डलवाकर मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत दुजाना चौकी में दी है। दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह का कहना है कि शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।