फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन समस्याओं के समाधान के लिए कैंप 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच ने बताया कि 25 मार्च को प्रात: 10 बजे से बहादुरगढ़ स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग हरियाणा की ओर से प्रदेश में सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण बैंकों एवं डाकघरों के माध्यम से किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा कुछ बैंकों संस्थानों जिसमें यूनाईटेड बैंक, ओरिएंटल बैंक, देना बैंक, विजया बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक को अन्य बैंकों में समायोजित कर दिए गए हैं जिससे संबंधित लाभार्थियों के बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड में बदलाव हुआ है। ऐसे में कुछ पेंशनधारकों को अपनी पेंशन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01251-257085 पर भी संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें