फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंतकाल दर्ज करने के लिए तहसील में लगाया कैंप

Mon, 01 Jul 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। तहसील में इंतकाल दर्ज करने के लिए रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जमीन संबंधी 25 मामलों का निपटारा कर इंतकाल किया गया। कैंप में तहसील के सभी पटवारी और कंप्यूटर आपरेटर मौजूद रहे। तहसीलदार शिखा ने बताया कि कैंप में लंबित इंतकाल के अलावा आम नागरिक द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले इंतकाल के नए आवेदनों का निपटान किया गया। पटवारियों व कानूनगो के माध्यम से तहसील मुख्यालय पर सभी इंतकाल का निपटान किया गया। इंतकाल को लेकर लगाए जाने वाले शिविर के लिए संबंधित अधिकारियों ने गांवें में मुनादी भी करवाई जबकि रविवार को पटवारी व कानूनगो ने कैंप के दौरान तहसील मुख्यालय में इंतकाल के मामलों को निपटान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें