फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया: कौशिक

Sat, 13 Jan 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बहादुरगढ़ से काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा के नेतृत्व में पूरे उत्साह के साथ शिरकत करने के लिए बसों, कारों व अन्य वाहनों के काफिले के साथ कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार सभी संतों-महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि पूरी श्रद्धापूर्वक मनाते हुए नमन भी की रही है। पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें को कोटी-कोटी नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाती आ रही है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्ररेणास्रोत रहे हैं। उनके बताए विचारों को अपनाकर जीवन को सरल और सफल बनाने में मदद मिल सकती है। नकी शिक्षाएं ज्ञान का खजाना है। वे आत्मविश्वास, ज्ञान की खोज, आत्म सुधार, दूसरों की सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे के महत्व पर जोर देते थे। उनके विचारों को सफलता के मूलमंत्र के रूप में जीवन में आत्मसात किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें