फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

Mon, 24 Jun 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट बलबीर सिंह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा किकेन्द्र की मोदी व हरियाणा की नायब सरकार डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऊंचे आदर्श, दूरदर्शी सोच, देश सेवा की भावना, उच्च विचार देश के करोड़ों नागरिकों को आज भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती है। सिंह ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों में भारतीयता के चिंतन की छाप थी। राजनीति में मूल्य, विचारधारा, समर्पण और ध्येय की जो परिभाषाएं उन्होंने रखी, वह आज भी भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें