फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाविप की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा और विवेकानंद शाखा की ओर से शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा। लाइनपार स्थित वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में यह आयोजन होगा।
विज्ञापन

दोनों शाखाओं के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों की टीमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगी। प्रत्येक टीम में छठी से बारहवीं कक्षा के 6 से 8 विद्यार्थी प्रतियोगिता में सहभागी हो सकते हैं। हिन्दी एवं संस्कृत गीतों के गायन के लिए भारत विकास परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तक राष्ट्रीय चेतना के स्वर में से कोई भी गीत चुनकर उसका गायन कर सकतें हैं, लेकिन गीत का कोई शब्द छूटना नहीं चाहिए प्रत्येक टीम के साथ अधिकतम 3 वादक हो सकते हैं। प्रत्येक टीम को गीत गायन के लिए सात मिनट का समय अपने समूहगान प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। बैठक में भाविप के जिला समन्वयक सतीश शर्मा, सह समन्वयक प्रवीण शर्मा, विवेकानंद शाखा की ओर से अध्यक्ष सुनील बंसल, सचिव नीरज गर्ग और कोषाध्यक्ष चंचल गर्ग उपस्थित रहे। जबकि बहादुरगढ़ शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक, उपाध्यक्ष विजय पुन्हानी, सचिव मुकेश बंसल, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, प्रकल्प संयोजक विनोद गिरधर और पूर्व अध्यक्ष रमेश सुखीजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें