फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को वितरित किए मास्क

विज्ञापन
पुलिसकर्मी को मास्क वितरित करते हुए संस्था अध्यक्ष सतीश शर्मा। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
कोरोना वायरस की रोकथाम और लोगों में जागरूकता लाने के लिए भारत विकास परिषद ने रविवार को नाकों पर लगे सभी पुलिस कर्मचारियों व आसपास के लोगों में मास्क बांटें। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने लोगों से कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने से लिए अधिक से अधिक सावधानी बरतने की अपील की और उन्हें अधिक से अधिक समय घरों में रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों को लॉकडाउन का समर्थन करते हुए पुलिस का हौसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग आदि के मरीजों में कोरोना वायरस अधिक घातक है इसलिए इन लोगों को अधिक से अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। आपको कोई भी समस्या हो तो आप संस्था को बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें