फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाविप बहादुरगढ़ शाखा ने मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती

विज्ञापन
-फोटो 54 : बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते परिषद सदस्य। स्रोत परिषद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ शाखा की ओर से शहर के रोहतक रोड स्थित राणा प्रताप स्कूल में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी, जिला समन्वयक सतीश शर्मा, नव नियुक्त शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता, आनंद पंवार, पूर्व अध्यक्ष हरीश बजाज, कोषाध्यक्ष एमएस भाटी और शिक्षाविद सुनीता पंवार ने संविधान निर्माता बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ में समग्र राष्ट्र के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी और जिला समन्वयक सतीश शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश बाबा साहेब का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मना रहा है। बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर ही हम राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी दे सकते हैं। शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता, आनन्द पंवार पूर्व अध्यक्ष हरीश बजाज, कोषाध्यक्ष एमएस भाटी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर भारत के रचयिता, गरीबों के मसीहा और देश को नई दिशा देने वाले महान व्यक्ति थे। इस मौके पर भारत विकास परिषद और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन




फोटो 54 : बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते परिषद सदस्य। स्रोत परिषद



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें