फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेवाड़ी जंक्शन पर मिला व्यापारी का बेटा

Wed, 03 Jul 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। सिलानी गेट से लापता हुए 14 वर्षीय किशोर रेवाड़ी रेलवे जंक्शन से बरामद कर लिया है। पुलिस व परिजनों ने उसे बरामद किया है। बच्चा सहमा हुआ है। बुधवार को सीडब्ल्यूसी की तरफ से उसकी काउंसिलिंग करवाई जाएगी।
30 जून को सिलानी गेट के वार्ड नंबर नौ निवासी किशोर बाजार में सामान लेने गया था लेकिन वह लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। बाद में सामने आया कि किशोर खुद गया है। सिलानी गेट से उसने बहादुरगढ़ की बस पकड़ी। वह सिलानी गेट पर लगी सीसीटीवी में भी कैद हुआ।
विज्ञापन

इससे पता लगा कि वह बहादुरगढ़ की बस में गया है। वहां से वह पीरागढ़ी पहुंचा और उसके बाद रिंग्स पहुंचा है। बताया जा रहा है रिंग्स में बच्चे ने अपने परिजनों के मोबाइल पर मिस कॉल दी। इसके बाद परिजनों ने कॉल किया तो किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी ने फोन उठाया। परिजनों ने बच्चे को जीआरपी को देने की बात कही, लेकिन इसी दौरान बच्चा वहां से भाग गया।
उसके बाद बच्चा रेवाड़ी-नारनौल जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। फिर बच्चे की लोकेशन रेवाड़ी स्टेशन पर मिली।
उसके बाद पुलिस व परिजन रेवाड़ी स्टेशन पहुंचे और बच्चे को सकुशल बरामद किया।
बताया जा रहा है कि कुछ कहे जाने पर बच्चा घर से चला गया था। अब बाबा श्याम में श्रद्धा को देखते हुए बच्चे के जाने की बात भी परिजनों द्वारा कहीं जा रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी पवनवीर ने बताया कि मंगलवार को बयान लेने के प्रयास किए गए, लेकिन नहीं हो सके। बुधवार को सीडब्ल्यूसी बच्चे की काउंसिलिंग करवाएगी, तभी बयान कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें