संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो की तरफ से भिवानी से गुरुग्राम के लिए एक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया है। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो की तरफ से शाम को साढ़े पांच बजे भिवानी बस अड्डा से इस रोडवेज बस चलेगी। इसके बाद यह रोडवेज बस वाया कलानौर, बेरी, झज्जर व फर्रुखनगर होते हुए गुरुग्राम में पहुंचती है। वहीं, रात के समय में यह रोडवेज बस गुरुग्राम में ही रुकती है। इसके बाद गुरुग्राम से भिवानी जाती है। डीआई प्रदीप कुमार ने बताया भिवानी से गुरुग्राम के लिए हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो की तरफ से एक रोडवेज का संचालन शुरू किया गया है। शाम के समय में यह रोडवेज बस भिवानी से गुरुग्राम के लिए और दिन के समय में यह रोडवेज बस गुरुग्राम से भिवानी के चलाई जा रही है।