फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवे पर ट्राले के साथ बस की हुई टक्कर

विज्ञापन
बस की ट्राला के साथ हुई टक्कर
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर फ्लाईओवर के पास दिल्ली की ओर जा रही कैथल डिपो की रोडवेज बस की ट्राॅले से टक्कर हो गई। ट्राॅला बस के आगे चल रहा था और अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। बाद में ट्रैफिक सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें