फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कानोंदा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
-फोटो 3 : कानोंदा गांव में मकान को तोड़ती जेसीबी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव कानोंदा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर आखिरकार जिला नगर योजनाकार विभाग की नजर पड़ ही गई। यहां लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में पनप रही अवैध कॉलोनी में पीला पंजा चलाया गया। कुल 16 डीपीसी, दो निर्माणाधीन मकान और रोड नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई में किसी तरह की अड़चन पैदा नहीं हुई।
विज्ञापन

दरअसल, बहादुरगढ़ इलाके में पिछले काफी समय से लगातार अवैध प्लॉटिंग हो रही है। हालांकि जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से लगातार कॉलोनाइजरों के खिलाफ केस दर्ज कराने और अवैध कॉलोनियों में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जाती रही है। इसके बावजूद अवैध प्लॉटिंग नहीं रुकती। गांव कानोंदा में भी ऐसा ही सिलसिला चल रहा था। पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने गांव में दस्तक दी। यहां हो रहे निर्माणों, दीवारों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ राजाराम की मौजूदगी में यह कार्रवाई चली। डीटीपी जेपी खासा ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अवैध कॉलोनियों में प्लाट न लेने के लिए आह्वान किया है।ु
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें