बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को दो स्थानों पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चलाया। इनमें एक स्थान पर साढ़े चार एकड़ में तो दूसरे पर डेढ़ एकड़ में कॉलोनी बनाई जा रही थी। एक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान को तोड़ा गया तो दूसरी में सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। विरोध की आशंका के चलते भारी पुलिस बल लेकर ये अभियान चलाया।
मंगलवार को डीटीपी विभाग ने सिद्दीपुर से सटी जमीन पर चार एकड़ अवैध कॉलोनी में एक स्ट्रक्चर और कंक्रीट से बने रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया। पीडीएम ग्रुप हाउसिंग सेक्टर-3ए नजदीक 1.5 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया। डीटीपी विभाग की यह तोड़फोड़ कार्रवाई कई घंटों तक चली। अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ का किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन
हालांकि तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। तोड़फोड़ के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार मौजूद रहे। पिछले दिनों भी डीटीपी विभाग की ओर से अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई थी। डीटीपी सुमनदीप ने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस तरह की अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें। इससे उन्हें काफी नुकसान होगा।
ऐसे में कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे। विभाग की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। डीटीपी सुमनदीप का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगी।ज