फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: देर रात शहर के चौपटा बाजार पर हुई सांडों की लड़ाई, दो घायल

Sat, 17 Jun 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के चोपड़ा बाजार में दो सांड भिड़ते हुए दुकानों में धुस गए। दुकानों में काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। व्यापारियों ने भागकर जान बचाई। घटना में दो रेहड़ी दुकानदार घायल हो गए। इस घटना के बाद व्यापारियों और शहर वासियों ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गाेवंश को गोशालाओं में भेजने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम होने लगी हैं।
विज्ञापन

वीरवार रात को शहर के सबसे व्यस्त चौपटा बाजार में दो सांड की लड़ाई हो गई। दोनों एक दूसरे को दूर तक घसीटकर ले गए। दोनों दुकानों में घुस गए। रेहड़ी-खोमचा लगाने वालों की रेहड़ी और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। लोग भी इधर उधर भागने लगे। रेहड़ी वालों को 15 हजार रुपये का नुकसान सामान टूटने से हुआ है। सांडों की लड़ाई में दुकानदार गणेशका हाथ कढ़ाही का गर्म तेल गिर जाने से जल गया है। वहीं अंडों की रेहड़ी लगाने वाले की रेहड़ी भी टूट गई और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहां खड़ी कई बाइक भी गिरकर क्षतिग्रस्त हुई। एक दुकानदार के पैर में भी चोट लगी है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद व प्रशासन के पास भी इन बढ़ते गोवंश पर अंकुश लगाने की कोई ठोस योजना नहीं है। हालात यह है कि कई बार बीच सड़क पर ही सांडों की भिडंत शुरू हो जाती है। शहरवासी सतपाल, राधेश्याम, सुनीता, मोनिका, रामरतन, सुरत सिंह, जोगेंद्र ने कहा कि प्रशासन की ओर से बेसहारा गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने की उचित व्यवस्था करनी चाहिए क्योंकि सरकार ने गोशालाओं का अनुदान भी बढ़ा दिया है। फिर भी गोवंश सड़कों पर पॉलीथिन खा रहे हैं।
वर्जन:
शहर के सभी चौक चौराहों पर बेसहारा गोवंश घूम रहे है। प्रतिदिन बाजार में सांड लड़ते-लड़ते दुकानों में घुस जाते हैं। कई बार व्यापारियों ,दुकानदारों को नुकसान हो चुका है। नगर परिषद जल्द से जल्द से सांडों को शहर से बाहर छुड़वाने की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश अरोडा, प्रधान, व्यापार मंडल, झज्जर।
नगर परिषद के पास फिलहाल गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने के लिए कोई योजना नहीं है। बजट आएगा तो गोवंश को गोशाला पहुंचाया जाएगा।
- मनदीप कुमार, एमई, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें