10jjrp02- सजाया गया बुद्धों माता मंदिर। स्रोत-पाठक
झज्जर। शंकराचार्य चौक के पास स्थित प्राचीन बुद्धों माता मंदिर में बुधवार को लगने वाले मेले की मंदिर समिति ने तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। मंगलवार से दुकानदारों ने मंदिर क्षेत्र के आसपास अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी है। पूजा-अर्चना के दौरान व्यवस्था को लेकर सेवकों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। मंगलवार को महिलाओं ने घरों और मंदिरों बासौडा पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से ही पूजा अर्चना का क्रम चलता रहा। पूजन के बाद माथे पर हल्दी का तिलक लगाया जाता है और घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर सुख-शांति की मंगल कामना की जाती है।