फोटो-69: बहादुरगढ़ के गांव सोलधा में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते विधायक राजेश जून। स्रोत
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। हलके के गांव सोलधा स्थित बालाजी मंदिर में आयोजित देसी घी के भंडारे में विधायक राजेश जून ने शिरकत की। ग्रामवासियों व मंदिर कमेटी ने उनका फूल-मालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने प्रसाद ग्रहण कर 11 हजार रुपये दान स्वरूप भेंट किए। विधायक राजेश जून ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं को सशक्त बनाते हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। भंडारों में सभी वर्गों के लोग साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं जिससे भाईचारा और एकता मजबूत होती है। संवाद