फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी के धावकों ने पुणे में जीते तीन गोल्ड, दो कांस्य

Sat, 17 Feb 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले बीआरजी के धावक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 13 से 16 फरवरी तक पुणे में हुई नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावकों ने भाग लिया। इसमें धावकों ने 3 गोल्ड, 2 कांस्य पदक जीते। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ग्रुप के धावक राजेश, नरेंद्र, मुकेश दहिया, सेवाराम ने भाग लिया। दो महीने पहले दिल्ली में आयोजित गेम्स में चारों धावकों का नेशनल के लिए चयन हुआ था।
विज्ञापन

इसमें मुकेश दहिया ने पुणे में आयोजित नेशनल 44वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर रिले में गोल्ड और 800 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं सेवाराम ने 35 से ऊपर आयु वर्ग में 5000 मीटर और 10000 मीटर में गोल्ड और स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं धावक नरेंद्र जांगड़ा ने 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लेते हुए 10 हजार मीटर में कांस्य पदक जीता। जबकि पांच हजार और 1500 मीटर में चौथा स्थान पाया। धावक राजेश कुमार ने 5000 मीटर में 50 से अधिक आयु वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें