फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दौड़ प्रतियोगिता में बीआरजी के धावकों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 13 Oct 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे बीआरजी के धावक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली में हंगरी दूतावास ने हंगरी क्रांति 1956 के नायकों को याद करने के लिए फ्रीडम रन 2024 का आयोजन किया। इसमें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने भाग लिया और प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

फ्रीडम रन में ग्रुप के 22 धावक मैदान में उतरे। बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर सहित अलग-अलग दूतावास के देश-विदेश के 900 धावकों ने शनिवार को इसमें भाग लिया। इसमें 10 किलोमीटर ओपन वर्ग में प्रदीप ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 5 किलोमीटर ओपन वर्ग में दीपक छिल्लर ने तृतीय, 5 किलोमीटर ओपन वर्ग लड़कियों में गीता ने दूसरा स्थान पाया।
वहीं बच्चो की 2.3 किलोमीटर की दौड़ में अंवीरुप राजपूत ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता धावकों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दौड़ के बाद धावकों ने डांडिया का भी लुत्फ उठाया। साथ ही रावण को मारकर समाज को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या से कम से कम आधा घंटा फिटनेस के लिए समय निकालने का संदेश दिया। ग्रुप सदस्य डाॅ. किरण छिल्लर, जंयती, निशी, अनु, राजेश रघुवंशी, शमशेर सिंह, सुनील, प्रिंस, संदीप, डॉ. प्रदीप यादव, सुनील सिकरी, नवीन, सुरेंद्र, कृष्ण, विशाल गुलेरिया, राकेश छाबड़ा, सुभाष, शिवराज, अशोक कुमार ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें