फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हाफ मैराथन में बीआरजी के धावकों ने लहराया परचम

Wed, 09 Oct 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : नोएडा में हुई हाफ मैराथन में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक।
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। नोएडा और देहरादून में हुई हाफ मैराथन मेें बीआरजी के धावकों ने परचम लहराया। नोएडा में हुई 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में पुरुषों में बीआरजी के सेवाराम ने तो महिलाओं में धावक शगुफ्ता ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं देहरादून में हुई प्रतियोगिता में धावक गुलाब सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता रविवार को हुई।
बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि नोएडा मे आयोजित इकरिस रन का उद्देश्य महिलाओं मे ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक कर ना रहा। इसमें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 25 धावकों ने 5 और 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया। 18 से 35 आयु वर्ग में मीनाक्षी अग्रवाल ने दूसरा, 50+ में अशोक ने पहला, राजेश रघुवंशी ने तृतीय, महिलाओं के 50+ में पूनम अग्रवाल ने दूसरा, चेतराम ने 65+ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं 5 किलोमीटर ओपन दौड़ में लड़कों में चंदन ने तीसरा, लड़कियों में अंजुमन ने दूसरा स्थान पाया। 35 से 50+ आयु वर्ग में राजेश कुमार ने पहला, राजीव ने तीसरा, 5 किलोमीटर 50+ से अधिक आयु में शमशेर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं थ्रिल जोन द्वारा रविवार को देहरादून हाफ मैराथन (11वां संस्करण) का आयोजन आईटीपार्क, सहस्त्रधारा रोड से हुआ। इस वर्ष थीम रन फॉर साइबर सिक्योरिटी रहा, जोकि साइबर सुरक्षा जागरूकता माह का हिस्सा है और इसका उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

चार कैटेगरी में देश भर से आए 1200 महिला और पुरुष धावकों ने 10 और 21 किलोमीटर में भाग लिया। बीआरजी से 15 धावकों ने इसमें प्रतिभागिता की। 21 किमी फास्ट्स पुरुष वर्ग में गुलाब सिंह ने 1 घंटा 29 मिनट और 52 सेकंड में पूरी की। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में नीरज छिल्लर, विजेंदर कुमार, राकेश कुमार छाबड़ा, कौशल शर्मा, श्याम, सुमित राणा, नवीन डबास, पीयूष वर्मा, डॉ. इमरोज शामिल रहे।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें