बहादुरगढ़। गुरुग्राम, नोएडा और देहरादून में हुई दौड़ प्रतियोगिताओं में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने परचम लहराया। गुरुग्राम में तीन किलोमीटर ओपन दौड़ मेंं संजू सैनी अव्वल रही तो नोएडा में 10 किलोमीटर में सेवाराम ने और देहरादून में हुई 42 किलोमीटर दौड़ में गुलाब सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि 120 धावकों ने इन प्रतियोगिताओं में अपना भाग्य आजमाया। फिट इंडिया अंबेसडर कपल रनर दीपक छिल्लर और डा. किरण छिल्लर भी इसमें शामिल हुए। 5 किलोमीटर दौड़ में 35 आयु वर्ग में संदीप ने पहला, चंदन ने द्वितीय, रोहतास ने तृतीय स्थान पाया।
5 किलोमीटर में 50 में धर्मवीर पहले, राजेश दूसर और महिलाओं के पांच किलोमीटर में किरन नरुला दूसरे स्थान पर रही। 10 किलोमीटर में 35 में नरेंद्र जांगडा ने पहला, पवन ने द्वितीय, अधिक आयु वर्ग में बह्मप्रकाश मान ने तृतीय स्थान पाया। 60 आयु में राजकपूर मोर ने पहला स्थान हासिल किया। महिलाओं में 10 किलोमीटर में सीमा ने ओपन में द्वितीय स्थान पाया।
देहरादून में आयोजित शरमग देहरादून मैराथन में बीआरजी से गुलाब सिह ने 42 किलोमीटर में पहला, नसीब चंद ने 21 किलोमीटर में 50 आयु वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों में 10 किलोमीटर में सुरभि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नोएडा में हुई 10 किलोमीटर दौड़ में प्रथम तीनों स्थान बीआरजी धावकों ने हासिल किए। इसमें सेवाराम ने ओपन 10 किलोमीटर में पहला, बादल तेवतिया ने दूसरा, कुनाल ने तृतीय स्थान पाया।
कृष्णा ने 35 आयु में दूसरा स्थान हासिल किया। 55 आयु में अशोक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओ को ईनाम देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा राजेश रघुवंशी, शमशेर, रजत कौशिक, परवीन कुमार, अमनदीप, सुनील बेनीवाल, धर्मवीर, नवनीत सिंह, रेखा बेनीवाल, सरनाम सिंह, राज कपूर मोर, त्रिलोक चंद, पी गिरीश कुमार, अमर नाथ, अनिल चौधरी, श्याम कुमार, प्रवीण कुमार, अमृत कौर, सरिता दास, विनीत कुमार, सुमन मलिक, आरके गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, राजेश भूरिया, राजीव कुमार, पुष्कर