बहादुरगढ़। नोएडा में आईओएन कंट्रीब्यूसन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में बीआरजी के 19 धावकों ने पदक हासिल कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।
बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि आईओएन कंट्रीब्यूसन दौड़ में 3, 5, 10 व 21 किलोमीटर की दौड़ में धावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के 3500 धावक शामिल हुए। छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 88 धावक दौड़े। धावक नवनीत दलाल, आकाश कुमार ने 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। महिलाओं में 5 किलोमीटर मे सृष्टि ने ओपन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंजुमन ने 50+ से ऊपर के आयु वर्ग में पहला, ईशवंती देवी ने 60 से ऊपर के आयु वर्ग में दूसरा, मुन्नी देवी ने 70 ये ऊपर आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 5 किलोमीटर पुरुषों की दौड़ में 14+ से अधिक आयु में वीर कुशवाहा पहले, अनिल कुशवाहा दूसरे, चंदन ने 30+ से अधिक आयु वर्ग में दूसरा स्थान, धर्मवीर सैनी ने 40+ स से अधिक आयु वर्ग वमें पहला, राजेश कुमार ने 50+ से अधिक आयु में पहला और राजेश रघुवंशी ने 50+ से ऊपर आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। 10 किलोमीटर दौड़ में महिलाओं में सुषमा सहरावत ने तीसरा स्थान, 10 किलोमीटर पुरुषों में 14+ से अधिक में आशिप ने पहला, आदित्य ने 18 में पहला, परवीन कुमार (नील) 30+ ने तृतीय, 40+ से अधिकआयु में नरेंद्र जांगडा ने पहला, शलभ खरे ने दूसरा, प्रवीन कुमार सांगवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 21 किलोमीटर में महिलाओं में शगुफ्ता गहलोत ने 30+ से अधिक आयु मेेंं दूसरा, पूनम अग्रवाल ने 50+ से अधिक आयु वर्ग में दूसरा और पुरुषों में ब्रह्मप्रकाश मान ने 50+ से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान पाया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा मुकेश कुमारी, बादल तेवतिया, सेवाराम, राकेश, सोनू, रणबीर सांगवान, धर्मवीर, सुनील बेनीवाल समेत अन्य ने दौड़ पूरी की।