फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान का ताला तोड़ लाखों के नकदी, जेवर उड़ाए

Mon, 04 Dec 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बेरी क्षेत्र के दुबलधन निवासी पुलिस को दी शिकायत में गांव दुबलधन निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 2 दिसंबर की रात को अपने परिवार के साथ भाई पवन के घर लड़की शादी को लेकर संगीत समारोह में गए थे। रात 11 बजे घर लौटे तो दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। जब अंदर जाकर कुंडी खोली तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जब अंदर कमरे में सामान चेक किया तो दो सोने की अंगूठी, कान की बालियां एक जोड़ी, एक सोने का मंगलसूत्र, 15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। मकान में चोरी होने की शिकायत बेरी थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के जांच अधिकारी रामअवतार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें