फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल की समस्याओं के समाधान के लिए किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में ट्रामा सेंटर और ए-ब्लॉक की कनेक्टिविटी करने के लिए वीरवार को कई विभागों की अस्पताल में बैठक हुई। इसको लेकर अधिकारियों और अस्पताल के डॉक्टरों के बीच गहन चर्चा हुई। अस्पताल के अधिकारियों ने जहां नई बिल्डिंग के कार्य को भी जल्द से जल्द निपटाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा तो अस्पताल में डैमेज सीवर लाइन और सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जल्द से जल्द इसे ठीक कराने की बात कही है। बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल विभाग से एसडीओ प्रवेश कुमार, पीडब्ल्यूडी बीएंड आर से एसडीओ राजेश तोमर, इलेक्ट्रिकल विभाग से जेई अजय कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ, जेई दलबीर सिंह के अलावा अस्पताल के पीएमओ डॉ. मंजू कादियान, डीएमएस डॉ. देवेंद्र मेघा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अस्पताल अधिकारियों ने आईसीयू ट्रामा सेंटर को ए ब्लाक से कनेक्ट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को अस्पताल में पिछली बिल्डिंग में लाने के लिए काफी परेशानी होती है। यदि दोनों बिल्डिंग को आपस में कनेक्ट कर दिया जाए तो काफी सुविधा मिलेगी। वहीं सीवर और रोड नेटवर्क को भी दुरुस्त कराने की मांग की है। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को दो-तीन दिनों के अंदर फाइनल करने की बात कही।
विज्ञापन



-फोटो 56 : अस्पताल में पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें