फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्राह्मण समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

Mon, 18 Mar 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ब्राह्मण समाज ने एकजुटता का संदेश देते हुए होली मिलन समारोह व भोज कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें काफी संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत की और डीजे पर नाचकर खुशी मनाई। परशुराम परिवार मुंडका के संयोजक प्रवीण भारद्वाज, पंडित सत्यवान, मुकेश वत्स, विक्रांत भारद्वाज, दीपक कौशिक व समस्त ब्राह्मण परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया। परशुराम परिवार द्वारा दिल्ली के मुंडका में ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें काफी संख्या में विभिन्न विभागों में रहे कर्मचारियों ने भी शिरकत की। समाज के उत्थान के लिए लोगों से एकजुट होने पर जोर दिया गया। समाजसेवी ऋषि भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मणों की समाज में अग्रणी भूमिका है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग नकारात्मक सोच से अपना मनोबल कम न होने दें। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर उन्हें कामयाब बनाएं। भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण एकजुट न होने से लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे है। उन्होंने लोगों से मान, सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें