10jjrp04- ट्राली के साथ अभिनव। स्रोत-पुलिस
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र अभिनव ने स्कूल नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता 4 से 9 फरवरी तक बंगलूरू, कर्नाटक में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित की गई। अंडर-19 आयु वर्ग की 75-81 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव ने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी शानदार सफलता के सम्मान में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज वालिया व समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।