फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार में मिला सिर में गोली लगा शव, हाथ में थी पिस्तौल

Sat, 17 Jun 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-13 में सड़क पर खड़ी एक कार में गोली लगा एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। उसके पास ही एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। मौके से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान रोहतक जिले के गांव भैंसरू कलां निवासी मोतीराम (42) के तौर पर हुई। कार में ही अवैध पिस्तौल बरामद हुआ है। उसकी हत्या हुई है या आत्महत्या का मामला है। पुलिस कई एंगल पर इसकी जांच में जुट गई है। सेक्टर-13 में सुबह सैर के लिए निकले लोगों को सड़क पर एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी नजर आई। यह काफी देर तक यहां खड़ी रही तो लोगों को शक हुआ। नजदीक जाकर देखा तो उसमें एक व्यक्ति सीट पर ही खून से लथपथ पड़ा था। गाड़ी में व्यक्ति को गोली लगे होने की सूचना पुलिस को मिली तो तुरंत एचएल सिटी चौकी प्रभारी के दरोगा रविंद्र कुमार, थाना सदर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, डीएसपी विजय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। मृतक के हाथ में पिस्तौल थी। मौके से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान रोहतक जिले के गांव भैंसरू कलां निवासी मोतीराम (42) के तौर पर की जा रही है। दरोगा रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार के लोगों के आने व उनके बयान देने के बाद ही पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा इसके बाद ही तभी मामला दर्ज किया जा सकेगा। पुलिस मामले की हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें