फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही फाटक के पास मिले शव की हुई पहचान

Thu, 30 Nov 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बराही फाटक के पास मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान बलवंत निवासी बिहार के रूप में हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल नियमानुसार कार्रवाई की है। गत 26 नवंबर की रात को बराही फाटक के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। इसकी सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर उस वक्त उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए गए तो उसकी पहचान बलवंत सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई। बलवंत यहां शक्ति नगर में रहता था। बुधवार को परिजन गांव से परिजन बहादुरगढ़ पहुंचे तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें