फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहीद चंद्रशेखर द्वारा का बोर्ड लगवाया

Mon, 07 Aug 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोगों की नाराजगी के बाद नप ने अपनी भूल सुधार ली है। नप ने सेक्टर 7 में फिर से शहीद चंद्रशेखर आजाद द्वार की प्लेट लगवा दिया। इसके बाद सामाजिक संगठनों ने संतोष जताया।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा सेक्टर-7 के प्रवेश द्वार का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद द्वार रखा गया था, लेकिन गत शुक्रवार की रात को अचानक इस गेट पर महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला द्वार का बोर्ड लगवा दिया। इससे शहर के निवासियों में रोष फैल गया। लोगों ने नाम बदलवाने का आरोप वार्ड-28 से नगर पार्षद ज्योति पवन रोहिल्ला पर लगाया। शहीद भगत सिंह मैत्री संस्था और कई नगर पार्षदों ने इसका विरोध किया और इसे शहीदों का अपमान बताया। लोगों के बढ़ते रोष को देखते पार्षद ज्योति पवन रोहिल्ला ने शनिवार को ही गलती सुधारने का आश्वासन दिया था। रविवार को यहां पर शहीद चंद्रशेखर आजाद द्वार की प्लेट लगा दी गई। आजाद की समृति में गेट बहाल होने पर शहीद भगत सिंह मैत्री संस्था के प्रधान प्रदीप यादव ने कहा कि नगर परिषद ने अपनी गलती सुधार कर सही किया। शहीद हम सबके के लिए पूज्य हैं। नगर पार्षद जितेन्द्र राठी व मोहित राठी ने भी आजाद का नाम बहाल करने पर संतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें