17jjrp08- झज्जर। सिविल अस्पताल में रक्तदाता को सम्मानित करते अतिथि। स्त्रोत- स्वास्थ्य विभाग
झज्जर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़े की शुरुआत नर्सिंग अधिकारी कविता ने रक्तदान से की। वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डॉ. नरेश दहिया ने बताया कि रक्तदान महादान है। देवेंद्र चहल रेडक्रास सोसाइटी सचिव ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर उत्साह बढ़ाया। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. इंद्रा ने रक्तदाता को प्रमाण पत्र दिए। नागरिक अस्पताल झज्जर से डॉ. नवीन, जितेन्द्र फार्मासिस्ट अधिकारी ने रक्तदान किया। इस अवसर पर समाजसेवी रामअवतार गहलावत ने कहा कि रक्तदान हर तीन माह में एक बार रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. नरेश दहिया, डॉ. इंद्रा, डॉ. नीतू, डॉ. नवीन, ममता, अशोक, प्रीति, दीपक, रणबीर, पंकज मौजूद रहे।