फोटो नंबर 71:रक्तदातों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते सामाजिक कार्यकर्ता।
बादली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें नेशनल कैंसर संस्थान की ब्लड बैंक टीम ने हिस्सा लिया। कैंसर रोगियों की मदद को समर्पित शिविर में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर का उद्घाटन शिक्षा रथ संस्था के अध्यक्ष मनोज गुलिया और निदेशक कर्मवीर ने किया। कर्मवीर ने बताया कि जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए यह शिविर अहम योगदान निभाएगा है। वहीं मनोज गुलिया ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि हम सभी रक्तदान करने का संकल्प लें और समाज में एक नई शुरुआत करें। इस अवसर पर ललित, अमित संजीव (राधे) और एम्स बाढ़सा से डाॅ. राहुल की टीम उपस्थित रही।