23jjrp17- शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। स्रोत-आयोजक
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस चंद्रभान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तीन दिसंबर को गांव छुड़ानी में रक्तदान शिविर और सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन होगा। शिविर में भारतीय सेना व एम्स द्वारा रक्त संग्रह किया जाएगा, जो सैनिकों, एम्स कैंसर मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए जीवनदायी सहयोग का कार्य करेगा। यह जानकारी ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यपाल सिंह ने दी।