फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 114 स्थानाें पर नाकेबंदी, 58 वाहन चालकों का चालानी

Tue, 18 Jun 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की ओर से रविवार की शाम को सीलिंग प्लान के तहत चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार जिला में सीलिंग प्लान के तहत विशेष नाकाबंदी की गई। सीलिंग प्लान के तहत 16 जून की शाम को 6 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक जिला में विशेष नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया ।
जिला में चिन्हित 114 स्थानों पर नाके लगाए गए, जिन पर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए कड़ी नाकाबंदी कर विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट लगे व ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर विशेष निगाह रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैकिंग के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 58 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 9 बिना नंबर प्लेट वाहन के चालान शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी घटना दुर्घटना से निपटने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। पुलिस की मौजूदगी से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है। साथ ही सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है। इसलिए पुलिस ये अभियान चला रही है।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें